धनबाद, नवम्बर 30 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। कनकनी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के दौरान शनिवार को एक साथ कुष्ठ के चार मरीज पाए गए हैं। यह मामला राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चल रहे कुष्ठ खोजो अभियान के दौरान सामने आया है। शनिवार को धनबाद सदर के लेप्रोसी नोडल पदाधिकारी सह कनकनी पीएचसी के चिकित्सक डॉ अमृत त्रिगुनाईत, पीएमडब्ल्यू आशा देवी, सीएचओ प्रवीण सिंह, लेप्रोसी विभाग के जयप्रकाश मंडल तथा सहिया दीप्ति कुमारी ने जांच की। इसमें तीन महिलाएं व एक पुरुष में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई। डॉ अमृत त्रिगुणाईत ने कहा कि इस अभियान में सहिया टीम क्षेत्र के घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार मरीजों में दो एमबी तथा दो पीबी वर्ग के हैं। जानकार बताते हैं कि एमबी मरीजों को 12 माह व पीबी मरीजों को 6 माह तक नियमित रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.