पूर्णिया, जनवरी 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में बुधवार को मौसम ने एक बार फिर आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान महज 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे ठंड का असर पूरे दिन बना रहा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण दृश्यता घटकर लगभग 100 मीटर तक सिमट गई। आने वाले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। कोहरे और सर्द हवाओं के चलते सड़क और रेल यातायात पर भी प्रतिकूल असर देखा गया। बुधवार की सुबह-सुबह चल रही तेज पछुआ हवा ने ठंड की चुभन को और बढ़ा दिया। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में आम दिनों की तुलना में सन्नाटा पसरा रहा। खासकर दिहाड़ी मजदूर, ठेला-खोमचा लगाने वाले और रिक्शा चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड और को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.