बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को हिलसा अनुमंडल मुख्यालय के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 239 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि, कदाचार के आरोप में विद्या विहार स्कूल परीक्षा एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। परीक्षा के दौरान ख्रीस्त ज्योति में वीकस कुमार और रामबाबू हाईस्कूल परीक्षा केंद्र अंशु कुमारी की तबीयत बिगड़ी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...