बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से माध्यमिक (मैट्रिक) वार्षिक परीक्षा 2026 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को कंकौल के प्रेक्षागृह सह में सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) महेश्वर प्रसाद सिंह, डीईओ मनोज कुमार, जिला भूअर्जन अधिकारी रंजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, समयबद्ध प्रवेश, कदाचार-निरोधी उपाय, संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी, दंडाधिकारियों की भूमिका तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत निर्देश दिए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.