गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मैट्रिक व इंटर 2026 की परीक्षा जिले में मंगलवार से शुरू हुई। पहले दिन दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संपन्न हुई। पहली पाली में 55 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा हुई। मैट्रिक में आईआईटी एंड अदर वोकेशनल सब्जेक्ट में पहले दिन 5175 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर कला, वाणिज्य व विज्ञान के वोकेशनल सब्जेक्ट की परीक्षा हुई। 55 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 3226 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को मैट्रिक में हिंदी ए और हिंदी बी विषय की परीक्षा होगी। वहीं इंटर में इकोनोमिक्स और एंथरोपॉलोजी की परीक्षा होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण रही परीक्षा : जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की वार्षिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.