जमशेदपुर, अगस्त 2 -- झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से शुक्रवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती ऑडिटोरियम में सिंहभूम जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इसे कलामंदिर द सेलुलॉयड चैप्टर आर्ट फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम करीब तीन घंटे चला, जिसमें राज्य की समृद्ध जनजातीय और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच पर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। मागे नृत्य का प्रदर्शन जगाई मुंडा एवं उनकी टीम (कुचाई, सरायकेला-खरसावां) ने किया। बाहा नृत्य की प्रस्तुति कपरा सोरेन एवं टीम (गोगो, धालभूमगढ़) ने दी। संथाल समुदाय का प्रसिद्ध दसाई नृत्य बुधराई टुडू एवं टीम (पलासबानी, धालभूमगढ़) ने प्रस्तुत ...