चतरा, अप्रैल 21 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। पीएचडी विभाग की लापरवाही से आम जन परेशान हैं। प्रखंड में कई जगह जलमीनार बना दिया गया। लेकिन उससे लोगों को लाभ नहीं के बराबर मिल रहा है। प्रखंड के कदगावां खुर्द के भुइयां टोली में बना जलमीनार खराब है। वर्षों से जालमीनार खुद प्यासा है। जिसके कारण आस पास के लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। इस जलमीनार को पिछले तीन वर्ष पूर्व पीएचडी विभाग से निर्माण कराया गया था। निर्माण के करीब एक माह बाद खराब हो गया। तब से जलमीनार से पानी नहीं निकल पा रहा है। आस पास के लोगों को पीने का पानी दूर से लाना पड़ रहा है। तपती गर्मी में पानी के अभाव में लोग परेशान है। योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। देखने के लिए शोभा का वस्तु बन कर रह गया है। रंगू भुइया, नरेश भुइया, संतोष भुइया, राहुल भुइया, संतन भुइया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.