लखनऊ, फरवरी 4 -- - मदरसा शिक्षा से संबंधित भ्रामक खबरें चलाकर शासन और सरकार को बदनाम करने की कोशिश - अल्पसंख्यक कल्याण के संयुक्त निदेशक ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। हजरतगंज कोतवाली में कथित व्हाट्सएप न्यूज चैनल एक्सप्रेसवे नेटवर्क के संचालक मो. तलहा वसीम अंसारी के खिलाफ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कथित पत्रकार मो. तलहा पर सरकार के मंत्रियों और शासन के अधिकारियों को बदनाम और उनसे वसूली करने की नियत से मदरसा शिक्षा से संबंधित भ्रामक खबर फैलाने का आरोप है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण शेषनाथ पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि मो. तलहा का न्यज चैनल एक्सप्रेसवे नेटवर्क न तो यूट्यूब पर रजिस्टर्ड न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय है। तलह...