मथुरा, मार्च 1 -- आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना के सांसद चंद्रशेखर के मथुरा दौरे पर विवादों का साया रहा। दो स्थानों पर उनके काफिले पर कथित तौर पर पथऱाव की बात सामने आई लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि इसके चलते जनपद में शुक्रवार को सियासत गरमाई रही। मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव करनावल, मांट थाना क्षेत्र के गांव सिर्रेला और सुरीर थाना क्षेत्र के गांव भगत नगरिया में हुए जातीय विवादों के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात के लिए सांसद चंद्रशेखर पहुंचे थे। सबसे पहले सांसद करनावल गांव पहुंचे और दलित परिवार के सदस्यों से मिले, जहां एक सप्ताह पहले शादी रद्द कर दी गई थी। गांव में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जहां एक सप्ताह पहले हंगामा हुआ था, जिसके कारण शादी रद्द कर दी गई थी। चंद्रशेखर ने दलित बहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.