मेरठ, मार्च 19 -- मेरठ। जागृति विहार एक्सटेंशन में 25 मार्च से शुरू हो रही पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी, एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया और सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग समेत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उधर, ट्रैफिक विभाग की टीम ने प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार शाही के नेतृत्व में क्षेत्र में घूमकर बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन की रणनीति तैयार की। जागृति विहार एक्सटेंशन पहुंचे डीआईजी कलानिधि नैथानी व एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पूरे कार्यक्रम को विस्तारपूर्वक जाना। वह सीधे कथास्थल पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कथावाचक पंडित धीरेंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.