भागलपुर, जनवरी 16 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि घोघा पक्कीसराय काली मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावनके कथावाचक स्वामी दिनेशानंद जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा से मनुष्य में सद्गुणों का समावेश होता है और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। कथा के माध्यम से संस्कृति और सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा होती है। कथा पंडाल में श्रोताओं की भारी भीड़ रही, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.