मुरादाबाद, मार्च 17 -- हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में सोमवार को कलशयात्रा के साथ बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में नवदिवसीय श्री कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के बाद राजस्थान जोधपुर से आए संत मुरलीधर महाराज श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का श्रवण कराया। कथा से पहले च्वाइस बैंक्वट हाल से कलश यात्रा आरंभ हुई। यात्रा में शामिल महिलाएं पीतांबर वस्त्रों, सिर पर कलश धारण किए, बैंड-बाजे और नगाड़ों की थाप के साथ नाचते-गाते पशुराम चौक होते हुए कथा स्थल व्हाइट हाउस पहुंची। जहां कलश स्थापना की गई। इसके बाद संत मुरलीधर महाराज ने कहा हमारा मन मोह माया में उलझा रहता है। राम कथा का श्रवण ही इसे सुलझाने का काम करती है। उन्होंने कहा अपने जीवन को सार्थक बनाना है तो श्री राम के जीवन को अपने जीवन में उतारो। बिना संत के भगवान की कृपा नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.