मधेपुरा, फरवरी 25 -- शंकरपुर। बैहरारी गांव में आयोजित सार्वजनिक सप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का पूर्व विधायक चन्द्रहास चोपाल, पतंजलि जिला युवा प्रभारी उपेन्द्र कुमार योगी, गजेन्द्र यादव सहित कथा आयोजकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वालित कर कथा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक चन्द्रहास चोपाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा समाज में नैतिक मूल्यों, भक्ति और प्रेम का संचार करती है। जब परिवार, समाज एक साथ मिलकर कथा सुनते हैं तो आपसी प्रेम और संबंध मजबूत होते हैं। आपसी सौहार्द बढ़ता है और लोग कर्तव्य-बोध के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित होते हैं। कथा व्यास पंडित विनोद पटेरिया महाराज जी ने श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रोताओं को भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से भर देने वाले प्रसंग सुनाए। कथा व्यास ने भावपूर्ण शैली में वर्णन किया कि किस प्रक...