संतकबीरनगर, मार्च 25 -- बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। सिहटीकर गांव में चल रहे कथा को सुनने के लिए 22 मार्च को रात दस बजे जा रहे खैरवा गांव के एक युवक को गांव के ही कुछ युवकों ने मारा-पीटा। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर मारपीट का केस दर्ज किया है। सत्यम पुत्र रमेश का आरोप है कि 22 मार्च की शाम को छह बजे गांव के ही प्रमोद पुत्र सरयू से उसकी कहासुनी हुई थी। रात को दस बजे सिहटीकर गांव में चल रहे कथा को सुनने के लिए वह जा रहा था। तभी गांव के बाहर स्थित बगीचे के निकट उसे रोककर सुबह की कहासुनी की बात को लेकर प्रमोद अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर सभी लोगों ने उसे लाठी डंडे से मारपीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके घर वाले मौके पर आ गए, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.