मैनपुरी, मार्च 24 -- छिबरामऊ-नवीगंज मार्ग पर रविवार की देर रात साइकिल सवार वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। नवीगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम महमूदिया निवासी 70 वर्षीय राम बहादुर छिबरामऊ की प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के गांव में बौद्ध कथा सुनने गए थे। रविवार की शाम वापस लौटते समय हाइवे के किनारे मैदा मील के निकट अज्ञात कार चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर परिजन उन्हें छिबरामऊ अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। छिबरामऊ पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो र...