लखीसराय, जुलाई 19 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर के सीमांत क्षेत्र में आयोजित 11 दिवसीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का वातावरण लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को यज्ञ के सातवें दिवस पर भी सुबह से ही यजमानों ने वैदिक विधि-विधान के साथ यज्ञ मंडप में नियमित पूजन किया। दोपहर के बाद जैसे ही हवन प्रारंभ हुआ। स्वाहा-स्वाहा के वैदिक उच्चारण से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय हो उठा। हवन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। हर उम्र के महिला-पुरुष श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते नजर आए। यज्ञ स्थल पर लगाए गए झूला, मेला, मीना बाजार और अन्य मनोरंजन के साधनों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया है। कथा पंडाल में उज्जैन से आईं प्रसिद्ध कथावाचिका सुलेखा रामायणी ने श्रीराम विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। राम-सीता के विवाह प्रसंग को सुनकर श्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.