हल्द्वानी, जुलाई 4 -- हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट का कामलुवागंजा त्रिमूर्ति मंदिर के पास गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन श्रीकृष्ण जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम सुबह सर्वदेव पूजन से शुरु हुआ। जिसमें यजमान के रूप में सुभाष चंद्र शर्मा, नीमा शर्मा, ललिता प्रसाद भट्ट, कमला भट्ट बैठे। कथा में श्रीकृष्ण जन्म के साथ भक्त प्रहलाद, नरसिंह भगवान, बामन अवतार, की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, हेम पंत, पवन कुमार अरोड़ा,मनोज जोशी,रेखा जोशी, पारस रूवाली,सहित ट्र्स्ट के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.