बलरामपुर, फरवरी 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम हड़पुर जनकपुर में आयोजित सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का समापन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिवस कथा व्यास संत सर्वेश महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। ब्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार होने के साथ-साथ पापों का क्षय होता है और जीवन में शांति, संयम एवं सदाचार की भावना विकसित होती है। श्री ब्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। जो व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ कथा का श्रवण करता है, उसके जीवन में आध्यात्मिक जागरण होता है और उसे मानसिक संतोष तथा आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। समापन अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.