बोकारो, मार्च 21 -- कथारा, प्रतिनिधि। इको पार्क निर्माण कार्य के विवाद को लेकर सीसीएल कथारा गेस्ट हाउस में शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता की गई। बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह, सीसीएल कथारा महाप्रबंधक संजय कुमार व बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह सहित बोड़िया बस्ती के ग्रामीणों व रैयत उपस्थित थे। सीओ ने सीसीएल प्रबंधन एवं ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद कहा कि जिस प्लॉट व जमीन पर इको पार्क बनाने की योजना प्रस्तावित है उसपर अभी वर्तमान स्थिति तक जो भी ग्रामीण एवं रैयतों ने जमीन पर अपना दावा पेश करते हुए कागजात व दस्तावेज जमा किए हैं उसमें ज्यादा जमीन इको पार्क बनने वाले जमीन से अलग है। लेकिन पूरी पारदर्शिता के लिए अगले शुक्रवार तक ग्रामीण एवं रैयत जिस जमीन पर अपना दावा पेश कर रहे हैं, उससे संबंधित सभी कागजात एवं दस्तावेज जमा कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.