देवघर, फरवरी 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि के सफल संचालन को लेकर बाबा मंदिर व रुटलाइन में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व दंडाधिकारियों को ब्रीफ किया गया। ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबाधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगमतापूर्वक व सुरक्षित जलार्पण कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे रूटलाईन में जितने भी दंडाधिकारी, मजिस्ट्रेट, पुलिस बल तैनाती की गयी है, वे सभी अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर मुस्तैदी के साथ श्रद्धालुओं को सिंगल कतार में कतारबद्ध करते हुए एक समान गति से बिना गैप किए कतार को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कतार को तोड़ कर घुसपैट व अफरा-तफरी की स्थिति नहीं हो इन बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.