नई दिल्ली, मार्च 23 -- गुजरात के रहने वाले एक इंजीनियर अमित गुप्ता हो कतर में हिरासत में ले लिया गया है। किसी आपराधिक मामले की जांच के सिलसिले में अमित गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। वहीं सूत्रों ने बताया कि कतर स्थित भारतीय मिशन हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वे अमित के परिवार से संपर्क बनाए रखेंगे। अमित गुप्ता टेक महिंद्रा में काम करते हैं। कतर की पुलिस ने अमित गुप्ता को 1 जनवरी को ही गिरफ्तार कर लिया था। उनकी मां पुष्पा गुप्ता ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि अमित गुप्ता पर आरोप क्या हैं और उन्हें किस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। गुप्ता के परिवार ने इस मामले में दखल देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। परिवार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.