बहराइच, मई 31 -- मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में पर्यटन सत्र में पर्यटकों के लिए मंगलवार को साप्ताहिक बंदी रहती थी। प्रधान मुख्य वनसंरक्षक (वन्य जीव) अनुराधा वेमुरी एक पत्र जारी करके टाइगर रिजर्व हेतु एक पर्यटक कैलेंडर जारी किया है। इसमें प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में इको पर्यटन के साप्ताहिक बंदी का अलग-अलग दिन तय किया गया है। नए इको पर्यटन कैलेंडर के अनुसार कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व हेतु साप्ताहिक बंदी गुरुवार को रहेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य जीव) के कार्यालय से फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व को पत्र जारी किया है। इसमें पर्यटन सत्र 2025 -26 के लिए बंदी का दिन गुरुवार तय किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...