बहराइच, दिसम्बर 14 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। तेंदुए के हमले सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ रहे। आनंद नगर गांव में सुबह सात बजे एक किसान अपने खेत से लौट रहा था इस बीच तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान बाल बाल बच गया लेकिन वह जख्मी हो गया है। गांव में सनसनी है। दहशत बढ़ गई है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की रेंज कतर्नियाघाट अंतर्गत बरखडिया बीट के आनंदनगर गांव के मजरा ब्रम्हापुर निवासी हरेंद्र सिंह चौहान पुत्र छोटे लाल सिंह(25) अपने खेत की रखवाली करके लौट रहे थे। अचानक उन पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से युवक के शरीर पर गहरे घाव आए हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल घायल युवक को लेकर सुजौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.