धनबाद, फरवरी 9 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास के शाखाटांड़ स्थित हार्डकोक फैक्ट्री परिसर के बाहर करीब 11 फीट लंबे विशाल अजगर को बीइंग काइंड एंड हैप्पी संस्था की पहल पर वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम ने रविवार को पकड़ा। टीम के सदस्य चिन्मय कुमार ने साहसिक तरीके से अजगर को काबू में लेकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद संस्था के पदाधिकारियों की मौजूदगी में अजगर को वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। घटना की जानकारी वन विभाग को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए रेस्क्यू टीम की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...