धनबाद, फरवरी 2 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास नदी किनारे सूर्य मंदिर स्थित श्री श्री बाबा धर्मदास मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक शत्रुघ्न महतो व समाजसेवी रौनक गुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदीप ठाकुर ने की, जबकि संचालन राजकुमार प्रमाणिक ने किया। अतिथियों को शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर उदय ठाकुर, दीपक ठाकुर, सोनू ठाकुर, चंदन ठाकुर, पिंटू ठाकुर, विक्रम ठाकुर, रवि ठाकुर, कुणाल ठाकुर, विजय ठाकुर, रणजीत ठाकुर, तापस ठाकुर, चुन्नू ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, रिसीव ठाकुर, सुजीत ठाकुर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...