धनबाद, अप्रैल 10 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास दिगंबर जैन समाज द्वारा बुधवार को विश्व नवकार दिवस मनाया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सभी सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से एक घंटे तक नवकार महामंत्र का जाप किया गया एवं पूरे विश्व में सुख शांति की कामना की गई। विश्व में एक साथ एक समय 8.01 मिनट से 9.36 मिनट तक 108 देश में सामूहिक महामंत्र का जाप किया गया। विश्व नवकार दिवस के कार्यक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कहे गए 9 बातों पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की गई। सभी ने पानी बचाने, एक पेड़ मां के नाम पर लगाने, स्वच्छता पर ध्यान देने, वोकल फॉर लोकल देश दर्शन, नेचुरल फार्मिंग हेल्दी स्टाइल योग एवं खेलकूद एवं गरीबों की सहायता करने का संकल्प लिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समाज के सभी लोगों का सहयोग रहा। मौके पर काफी संख्या में समाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.