धनबाद, जुलाई 20 -- कतरास। कतरास बाजार हीरक रोड स्थित कोल डंप कॉलोनी में नर्मदेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण से निकली, जो कतरास राहुल चौक होते हुए मां लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी तट पहुंची, जहां यज्ञाचार्य अशोक पाण्डेय व उप आचार्य उपेन्द्र पाण्डेय की देखरेख में कलशों जल ग्रहण कराया। यात्रा में 251 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। मुख्य कलश सुनील महतो व उनकी पत्नी शारदा देवी, सत्य नारायण तिवारी व उनकी पत्नी अर्चना देवी, सहदेव महतो व उनकी पत्नी देवयंती देवी, दुलारचंद महतो पत्नी पूनम देवी, हीरालाल रजवार पत्नी गीता देवी लिए हुए थी। कलश यात्रा उसी मार्ग से वापस मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां मंडप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.