धनबाद, अगस्त 19 -- कतरास, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच द्वारा दिल्ली के नागलोई में आयोजित जश्न-ए-काव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में झारखंड कतरास के उभरते कवि सचिन सिन्हा को गौरव सम्मान से नवाजा गया एवं उन्हें अंग वस्त्र समेत मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आयोजनकर्ता रंजन शर्मा, काव्या पटेल, अंकुर अग्रवाल, कृष्णा बघेल आदि ने संयुक्त रूप से दिया। बता दें कि यह भव्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय ग्रामीण साहित्य मंच के कवि रंजन शर्मा एवं कवित्री काव्य पटेल के द्वारा 17 अगस्त 2025 को दिल्ली के नागलोई में किया गया। जिसमें झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आदि राज्यों से 100 से अधिक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सचिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.