समस्तीपुर, मई 31 -- हसनपुर। औरा गांव में छह दिनों से हो रहे श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ में कथावाचिका जया किशोरी ने अपने प्रवचन में कहा कि कण कण में भगवान विराजमान होते हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, कंस के बध और रुकमणी विवाह के प्रसंग की चर्चा की। कथावाचिका ने अपने भजन में कहा हर बात को भूलो,मगर मां बाप को मत भूलना। इस दुनिया में लाने वाले अपने माता-पिता को कभी नहीं भूलना चाहिए। संगीतमय भागवत कथा का आनंद श्रद्धालुओ ने उठाया। यज्ञशाला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.