पीलीभीत, नवम्बर 7 -- नगर के श्रीराम जानकी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा पंडित अरविंद दीक्षित ने संगीतमय राम कथा का रसपान कराया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम का आचरण एवं व्यवहार अपनाने से जीवन आनंदमय हो जाता है। परमात्मा का कण कण में बसेरा है। उसकी भक्ति करने से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। नगर के रामलीला मैदान के सामने श्रीराम जानकी मंदिर पर महंत बाबा राघवदास के आयोजन से एक नवम्बर से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। चाँदपुर हरनाई से पधारे कथाव्यास पंडित अरविंद दीक्षित ने राम कथा में ईश्वर की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि परमात्मा सर्वशक्तिमान है। हमारा शरीर प्रकृति से बना है। मानव का शरीर ब्रह्मांड है। उसके अंदर ब्रहमांड की शक्तियां समाहित हैं। श्रीराम चरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-...