वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए बुधवार को खरीदे गए भवन तोड़े गए। भवन संख्या सीके 43/183, 184 को ध्वस्त करने से अभियान की शुरुआत हुई। एडीएम सिटी आलोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स पहुंची। देर शाम तक आठ खरीदे गए भवन तोड़े जाएंगे। 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें 25 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि वाराणसी विकास प्राधिकरण ने 12 भवनों को अवैध घोषित किया है। अब तक खरीदे गए और अवैध को मिलाकर 17 मकान तोड़े जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...