गढ़वा, जनवरी 19 -- कांडी, प्रतिनिधि। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रखंड पंचायत समिति प्रमुख पद का अप्रत्यक्ष निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान संभावित किसी तरह की गड़बड़ी ने निपटने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे पंचायत समिति की बैठक प्रारंभ हुई। उसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने की। मतगणना के बाद सत्येंद्र पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। बैठक के दौरान नाम निर्देशन, स्क्रूटनी, मतपत्र की तैयारी, मतदान, मतगणना तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा की सभी प्रक्रियाएं विधिवत और तय समयानुसार संपन्न कराई गईं। अपराह्न लगभग 2.15 बजे निर्वाचन परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव में कुल दो प्रत्याशियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.