मिर्जापुर, फरवरी 8 -- मिर्जापुर,संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सी-टेट) परीक्षा रविवार को 25 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संचालित की जा रही है। अंतिम दिन की सी-टेट परीक्षा के दोनों पालियों में लगभग 19074 अभ्यर्थी परीक्षार्थी के रूप में पंजीकृत हैं। 9:30 बजे सुबह परीक्षा शुरू होने के दो घंटा पहले साढ़े सात बजे से केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों की तलाश लेने के बाद प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर नजर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल,पीएसी के जवान तैनात रहे। इससे पहले नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल से परीक्षा केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक ने पश्नपत्र लेकर निर्धारित समय पर अपने -अपने केंद्र पर पहुंचे। नियमानुसर प्रश्नपत्रों को खोलकर उसका वीडीयो बना कर सीबीएसई के बनाए परीक्षा पोर्टल पर अपलोड करने ...