देवघर, फरवरी 23 -- नगर निकाय चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासकर महिलाओं और युवाओं में मतदान को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही और वरीय अधिकारी दिनभर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। मतदान को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने के लिए जिले के एसपी सौरभ और एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। उन्होंने कई बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.