गाजीपुर, अप्रैल 7 -- गाजीपुर, संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर विहिप और आरएसएस की ओर से शहर में रविवार की शाम मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ लोग भक्ति धुन पर पताका लेकर झूमते रहे। शोभायात्रा में रामभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। जय श्रीराम, हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र राममय हो गया। इसमें रथ पर सवार हो कर श्री राम पत्नी सीता, अपने भाई लक्ष्मण तथा हनुमान के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। उनकी यात्रा जिस मार्ग से भी हो कर गुजर रही थी वहां का प्रभु के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज जा रहा था। शोभा यात्रा नगर के उर्दू बाजार, नवाबगंज, चीतनाथ, स्टीमर घाट, टाउन हाल, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विश्वेश्वरगंज होते हुए लंका मैदान में समाप्त हुई। शोभायात्रा में आगे आगे घोड़ा उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.