सीतामढ़ी, अप्रैल 23 -- सीतामढ़ी। नगर स्थित एसएलके कॉलेज केन्द्र पर तीसरे दिन मंगलवार को बीआरएबीयू की बीएड प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष की परीक्षा आयोजित हुई। तीसरे दिन सीतामढ़ी व शिवहर जिले के बीएड कॉलेजों के कुल निर्धारित 351 परीक्षार्थियों में 347 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह द्वितीय पाली में आयोजित द्वितीय वर्ष की परीक्षा में कुल निर्धारित 347 परीक्षार्थियों में 344 परीक्षार्थी शामिल हुए। कॉलेज परीक्षा नियंत्रक प्रो. मृत्यंजय कुमार व उपकेन्द्राधीक्षक प्रो. दीपक प्रसाद ने बताया कि केन्द्र पर सीतामढ़ी व शिवहर जिले के बीएड कॉलेजों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.