कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए हो रहे चुनाव में शुक्रवार को रिटर्निंग अफसर जिला जज की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। यहां पांच दावेदारों का ठीकठाक प्रभाव दिख रहा है। मतदान के चलते अदालतों में सुनवाई का काम स्थगित रहा। इसके चलते कचहरी आए वादकारियों को तारीख लेकर यहां से बैरंग लौटना पड़ा। बार कांउसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार तीन सौ से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले के 940 मतदाता इस चुनाव में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। एक मतदाता वरीयता क्रम से अपने पसंद के 25 दावोदारों के लिए मतदान कर सकता है। जो मतदााता शुक्रवार को मतदान नहीं कर पाएंगे, उनको शनिवार को वोट डालने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थाई लोक अदालत भवन में ज...