पीलीभीत, जुलाई 4 -- कड़ी सुरक्षा के बीच गुरूवार रात शहर से सटे ग्राम चिड़ियादाह में ताजियों की गश्त की गई। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट,सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। विवादित स्थान से पुलिस ने सुरक्षाघेरा बनाकर ताजियों का जुलूस निकलवाया गया। शुक्रवार दोपहर तक ताजियों की गश्त होने के बाद ताजिया निर्धारित स्थान पर रखवा दिया गया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह में दो स्थानों पर ताजिया रखे जाते हैं। ताजिया मोहर्रम की सातवीं तारीख पर गांव में घुमाए जाते हैं। भ्रमण के दौरान एक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास से ताजिया निकालने को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। एक धार्मिक पेड़ की टहनी काटने को लेकर विवाद चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...