बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। मुकद्दस रमजान माह के पहले जुमे की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदों के रास्तों पर चूना डाला गया था। पुरूषों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। वहीं महिलाओं ने घरों में रहकर नमाज अदा की। उलेमाओं ने मस्जिदों में पहले अशरे की फजीलत बयां की। उलेमाओं ने नमाजियों से बुराई का रास्ता छोड़ नेक रास्ते पर चलने हिदायत दी। रमजान माह के पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिमों ने सवेरे से ही तैयारी शुरू कर दी थी। बिजनौर चाहशीरी जामा मस्जिद में नमाजियों को खिताब करते हुए इमाम मौलाना वरीस अहमद ने बताया कि यह अल्लाह का इनाम है कि उन्होंने हम सबको आज रमजान उल मुबारक के पहले जुमे की नमाज पढ़ने की इनायत अदा फरमायी। रमजान का पहला अशरा चल रहा है। इस अशरे में अल्लाह की रहमतें मूसलाधार बारिश की तरह बरसती हैं। उन्होंने कहा रोजा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.