गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- गाजियाबाद। कमिश्नरेट में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमे की नमाज अता की गई। धार्मिक स्थल संगीनों के साये में रहे तो संवेदनशील तथा मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। डीसीपी से लेकर थाना और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहे तो पुलिस आयुक्त तीनों डीसीपी से पल-पल की अपडेट लेते रहे। उधर, आगामी 31 मार्च को ईद का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अफसरों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र ने बताया कि अलविदा जुमा और ईद के पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए 60 क्यूआरटी पुलिसलाइन से बना गई थीं तथा थाना स्तर पर चल रही करीब 200 पीसी मोबाइल भी क्यूआरटी के रूप में कार्य कर रही थीं। सभी क्यूआरटी शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.