रामपुर, फरवरी 17 -- यूपी बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कल (बुधवार) से शुरू होंगी। इसके साथ ही सीबीएसई की मंगलवार को परीक्षा शुरू हो गईं हैं। दोनों ही बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। डीएम के निर्देश पर सभी मजिस्ट्रेटों समय से परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में कक्षा दस में 3400 और 12वीं में 2700 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.