देवरिया, फरवरी 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी में शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1338 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं 968 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। अधिकारियों ने केंद्रों का दौरा कर परीक्षा का हाल जाना। सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा का पहला दिन था। परीक्षार्थियों को जांच पड़ताल के बाद कक्षों में भेजा गया। सुबह आठ से ग्यारह बजे की प्रथम पाली में हाई स्कूल (मुंशी-मौलवी) में अरबी फारसी सैद्धांतिक विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में 1 हजार 8 सौ 69 के सापेक्ष 9 सौ 69 छात्रों ने परीक्षा दी। 9 सौ परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। द्वितीय पॉली में दो से पांच बजे तक इंटर (आलिम) में भी अरबी फारसी विषय की परीक्षा थी। इसमें 4 सौ 37 के सापेक्ष 3 सौ 69 छात्रों ने परीक्षा दी। 68 पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.