फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुर। कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी में बुधवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरु हो गया। पांच केन्द्रों में पहले दिन दिन 687 परीक्षक की संख्या कम होने के बावजूद 7.6 फीसदी कापी जांची गई। आज के कापियों के जांचने की रफ्तार में बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में कुल 81 उप प्रधान परीक्षक एवं 1578 परीक्षक लगाए गए हैं। बुधवार से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 4368 एवं राजकीय बालिका इंटर कालेज में इंटर की 5169 की कापियां जांची गयी। इसी तरह हाईस्कूल में मुस्लिम इंटर कॉलेज में 6307, एएस इंटर कॉलेज में 4701, श्री निरंकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 7671 कापियों का मूल्यांकन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.