देवरिया, फरवरी 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा सोमवार से कड़ी निगरानी में शुरू होगी। इसके लिए पूरे जिले में कुल छ: परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा दोनों को मिलाकर कुल 2 हजार 3 सौ छ: विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपंन कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर लिया है। मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हो जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 बजे से 11 बजे और सायं दो बजे से पांच बजे तक होगी। हाईस्कूल (मंशी-मौलवी) में 1 हजार 8 सौ 69 और इंटर (आलिम) में 4 सौ 37 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकल विहीन संपंन कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी जगहों पर केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। तीन दिन पहले ही केंद्रों को प्रश...