पूर्णिया, अगस्त 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को दोपहर के समय में कड़ी धूप के कारण उमस महसूस किया गया। दिन भर 10 से 15 किलोमीटर की चाल से पुरवइया हवा चली। आसमान में बदल उमड़ते रहे। जिले के एक दो स्थानों पर पूर्वाहन में ट्रेस रेन हुई जिसके कारण सुबह की आद्रता 80 फ़ीसदी और शाम की आद्रता 74 फ़ीसदी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार 31 अगस्त तक दूर-दूर तक वर्षा के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। इधर धान के किसानों की परेशानी बढ़ गई है जबकि सब्जी के किसानों को थोड़ी राहत हुई है। बुधवार का मौसम बारिश वाला रहने की संभावना है। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.