कौशाम्बी, मार्च 18 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में वर्षों से गर्दभ मेले का आयोजन किया जाता रहा है। यह मेला पंडा समाज एवं निर्मल समाज के संयुक्त सहयोग से लगता था। इस बार निर्मल समाज में दो गुट हो गए। इसे लेकर मेले के आयोजन में अड़चन आ रही थी। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को कड़ा धाम थाना परिसर में एसडीएम सिराथू योगेश कुमार व सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने निर्मल समाज के लोगों के साथ बैठक की। तय हुआ कि दोनों पक्षों से 12 सदस्यीय टीम बनाई जाएगी, जो मेले को सकुशल संपन्न कराएगी। मेले से जो भी धनराशि प्राप्त होगी, उसको पारदर्शिता के साथ धोबी धर्मशाला के विकास कार्य में खर्च किया जाएगा। एसडीएम-सीओ ने मेला स्थल का निरीक्षण भी किया। बैठक में पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, धर्मराज निर्मल, अरुण कुमार निर्मल, होरीलाल निर्मल, दिनेश निर्मल, गिरजा शंकर पंडा, वीरेंद्र बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.