कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में शुक्रवार को नवरात्र की सप्तमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तड़के से ही गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने काड़ी बाग स्थित काल भैरव मंदिर में भी पूजन-अर्चन किया। शुक्रवार को गंगा तट से लेकर मां शीतला मंदिर व भैरव नाथ मंदिर तक जयकारा गूंजता रहा।गंगा स्नान करने के बाद भक्त मां का जयकारा लगाते हुए मंदिर पहुंचे। सप्तमी पर जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, सोनभद्र, भदोही, प्रतापगढ, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर सहित प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों से एवं देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में मां के भक्त गुरुवार रात ही धाम पहुंच गए थे। श्रद्धालु भक्तों ने प्रेम के साथ भक्तिभाव एवं पवित्रता के साथ मां के लिए रोट कढ़ाई का प्रसाद बनाया। मां शीतला के भक्त रोट कड़ाही के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.