बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-04 के लिए ठंड का कहर जारी रहने से सब्जियों का उत्पादन घटा गरीब और मध्यम वर्ग की रसोई पर बढ़ा बोझ, बाहर से आ रही सब्जियां फोटो-16, कैप्सन :- शनिवार को राजगोला में सब्जी बेचता दुकानदार डुमरांव, संवाद सूत्र। पिछले बीस दिनों से अनुमंडल क्षेत्र में कड़ाके की ठंड, कोहरा और शीतलहर ने हरी सब्जियों के उत्पादन पर खासा असर डाला है। सब्जियों का उत्पादन घटने और बाजार में उनकी आवक कम होने से कीमतें भी बढ़ गई है। ठंड ने आम लोगों की रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। मौसम की मार का असर अब बाजार में दिखने लगा है। बीते एक पखवारे में सब्जियों के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गए हैं। उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आने से मंडियों में आवक घट गई है और खुदरा बाजार में महंगाई का बोझ आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सब्जी मंडियों में फूलगोभी 30 ...