संतकबीरनगर, जनवरी 7 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बुधवार की सुबह कड़ाके की ठंडक के नाम रहा। रात छाया घना कोहरा देर रात छंट गया पर सुबह के समय गलन भरी ठंड लोगों पर भारी पड़ती रही। सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान कम होने से घर के अंदर भी गलन भरी ठंड का असर बना रहा। लोग रूम हीटर और अलाव के सहारे ठंड से बचते रहे। मौसम का असर बच्चों और बुजुर्गों पड़ रहा है। ठंड इन लोगों को चपेट में ले रही है। ठंड के असर से बाजारों में भीड़ कम हो रही है। पखवारे भर से जिले में सर्दी का सितम कायम है। सोमवार को जहां सुबह से धूप निकलने से लोग राहत की सांस ली थी। वहीं मंगलवार को फिर बदली छाई रही। रात शुरू होने के साथ कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। लेकिन कोहरे का असर देर रात खत्म हो गया। सुब...