इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- इटावा, संवाददाता। कड़ाके की सर्दी परेशान कर रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन रात से ही कोहरा छाया रहा और सुबह भी 8:00 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन में भी धूप निकलने के आसार नहीं है। इसके चलते लोग सर्दी से परेशान है। स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह कोहरे और ठंडी हवा के बीच में स्कूल जाना पड़ा।‌ यह बच्चे सुबह के समय सड़कों के किनारे खड़े होकर अपने स्कूल वाहन का इंतजार कर रहे थे। सड़कों पर कम संख्या में ही वाहन निकले और जो भी वाहन चले वह दिन में भी लाइट जला कर चले। क्योंकि कोहरे के कारण ज्यादा दूर पर दिखाई नहीं दे रहा था। गुरुवार की तरह ही शुक्रवार की स्थिति भी रही। रात से ही कोहरा गिरने लगा जो सुबह तक जारी है। सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसके कारण वाहन चलाना मुश्किल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...